पेट में बार बार गैस बनती है, डकार आती है तो इस नुस्खे को तुरंत आजमा लीजिए

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पेट में बार बार गैस बनने की समस्या होती हैं। इससे उन्हें डकार भी आता हैं। साथ ही साथ शरीर में और भी कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को आजमा कर आप पेट में बार बार गैस बनने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
पेट में बार बार बनती हैं गैस:
जब किसी व्यक्ति के शरीर का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता हैं तब डाइजेशन क्रिया प्रभावित होती हैं। इससे पेट में बार बार जैस बनने की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे डकार भी आते हैं। कुछ लोगों को नॉर्मल डकार आता हैं तो कुछ लोगों को खट्टे डकार आते हैं। इस गैस की समस्या के कारण सीने में जलन की समस्या भी उत्पन हो जाती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। आप अजवाइन और जीरा का सेवन करके इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

=> इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले 50 ग्राम अजवाइन लें और 50 ग्राम जीरा लें। इस अजवाइन और जीरा को धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। जब ये धूप में पूरी तरह से सुख जाएँ तब इसे पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक बर्तन में रख कर इसमें थोड़ा का काला नमक मिला लें और इसे एक डिब्बा में बंध कर के रख दें । इसके बाद आप प्रतिदिन इस पाउडर को सुबह में खाना खाने के बाद, दोपहर में खाना खाने के बाद और रात में खाना खाने के बाद हल्के गर्म पानी के साथ एक चम्मच इसका सेवन करें। इससे पेट में बार बार गैस बनने की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ डकार आने की समस्या भी धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। इससे आपके शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होगा तथा भोजन पचने में भी आसानी होगी। इसलिए आप इस नुस्खे को जरूर आजमाएं।

0 comments:

Post a Comment