सांस लेने में परेशानी इस बीमारी के हैं संकेत, जाने कैसे बचें

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे साँस लेने की परेशानी होती हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर देते जो उनके लिए खतरनाक साबित होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी के कारण इंसान को सांस लेने में परेशानी होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
पल्मोनरी एडिमा :
अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो रही हैं तो वो पल्मोनरी एडिमा बीमारी से ग्रसित हो सकता हैं। इस बीमारी के कारण इंसान के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती हैं। जिससे इंसान के ह्रदय में भारीपन महसूस होता हैं। साथ ही साथ उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या हो रही हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। 

पल्मोनरी एडिमा के लक्षण :
सांस लेने में तकलीफ और बलगम में खून आना
सीने में दर्द और अचानक ही बहुत तेजी से सांस लेना
बहुत ज्यादा पसीना आना।
त्वचा का रंग नीला या हल्का भूरा होना।
ब्लड प्रेशर कम होना और चक्कर आना।
कमजोरी महसूस होना। 

पल्मोनरी एडिमा से बचाव :
शराब सिगरेट का सेवन ना करें। 
रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। 
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें। 
वजन कंट्रोल करें। 
ग्लूकोज नियंत्रण में रखें। 
हेल्दी डाइट लें। 

0 comments:

Post a Comment