ब्रेन डैमेज कर सकती हैं आपकी ये 5 बुरी आदतें, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में लोग अपने अंदर कुछ ऐसी बुरी आदतें पाल लेते हैं। जिसका सीधा असर उनके ब्रेन पर पड़ता हैं। इससे ब्रेन की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं और इंसान कई तरह के मानसिक परेशानियों से ग्रसित हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन आदतों के कारण आपका ब्रेन डैमेज कर सकती हैं तथा ब्रेन में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
देर रात तक जागना :
आपको बता दें की देर रात तक चैटिंग, मूवी और खाना खाने की आदत भी ब्रेन को डैमेज कर सकती हैं। दरअसल, देर रात सोने से ब्रेन सेल्स कमजोर होने लगते है और दिमाग काम करना बंद कर देता है। इससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम सही तरीकों से कार्य नहीं करता हैं और इंसान के दिमाग में कई तरह की परेशानी जन्म लेने लगती हैं। 

ब्रेकफास्ट ना करना :
एक रिसर्च के अनुसार नाश्ता न करने से दिमाग पर पुरा असर पड़ता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से ब्रेन को पर्याप्त न्यूट्रीशन और एनर्जी नहीं मिल पाती। जिससे ब्रेन में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ने लगता हैं और इंसान डिप्रेशन का शिकार हो जाता हैं। 

ज्यादा मीठा खाना :
आपको बता दें की बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए क्योंकि आपकी इस आदत से भी यादाश्त को नुकसान पहुंच सकता हैं। साथ ही याद करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इससे सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होती हैं। 

पर्याप्त पानी न पीना :
पानी न सिर्फ हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखता है बल्कि दिमाग को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं तो इससे भी आपका ब्रेन डैमेज कर सकता हैं। इसलिए आप इन बातों का ख्याल रखें। 

सिगरेट का सेवन :
अगर आप रोजाना सिगरेट का सेवन करते हैं तो इससे भी आपका ब्रेन डैमेज कर सकता हैं। क्यों सिगरेट के सेवन करने से ब्रेन में ऑक्सीजन का लेवल कम जाता हैं। जिससे इंसान का ब्रेन सही तरीकों से कार्य नहीं करता हैं और इंसान को कई तरह की मानसिक परेशानियां होने लगती हैं। 

0 comments:

Post a Comment