मेडिटेशन करने से दूर होती हैं ये तीन बीमारियां

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो मेडिटेशन इंसान के हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी साबित होता हैं। इससे इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं और इंसान खुद को तनावमुक्त महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जो बीमारियां मेडिटेशन करने से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
डिमेंशिया :
आपको बता दें की डिमेंशिया ये मानसिक बीमारी हैं। जिस बीमारी के कारण इंसान को भुलने की समस्या हो जाती हैं और इंसान किसी भी बात को ज्यादा देर तक याद नहीं रख पाता हैं। मेडिटेशन करने से डिमेंशिया की ये बीमारी दूर हो सकती हैं। क्यों की मेडिटेशन करने से इंसान के ब्रेन में ब्लड का सर्कुलेशन तेजी के साथ होता हैं। जिससे दिमाग के सभी ग्लैंड सही तरीकों से  कार्य करते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को मेडिटेशन करना चाहिए। 

डिप्रेशन :
मेडिटेशन के द्वारा डिप्रेशन की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। क्यों की मेडिटेशन करने से दिमाग में ऑक्सीजन के साथ साथ ब्लड का लेवल भी बढ़ जाता हैं। जिससे ब्रेन के सेल्स मजबूत हो जाते हैं और ब्रेन का स्ट्रेस हार्मोन्स धीरे धीरे कम होने लगता हैं। जिससे डिप्रेशन की समस्या दूर हो जाती हैं। इसलिए अगर आप डिप्रेशन में रहते हैं तो मेडिटशन करें। 

दिल की बीमारी :
मेडिटेशन करने से इंसान का दिल स्वस्थ रहता हैं। साथ ही साथ दिल की कार्य प्रणाली पहले से बेहतर होती हैं। जिससे दिल की बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ ही साथ इंसान का दिल सही तरीकों से कार्य करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए। ये हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। 

0 comments:

Post a Comment