न्यूज डेस्क: इस दुनिया में जितने भी देश उन सभी देशों में विदेशी लोग रहते हैं। कुछ लोग रोजगार के लिए विदेश में रहते हैं कुछ लोग पढ़ाई करने के लिए विदेश में रहते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन देशों के बारे में जिस देश में सबसे ज्यादा विदेशी लोग रहते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1. अमेरिका।
आपको बता दें की अमेरिका इस मामले में भी नंबर वन है यहां कुल 4.98 करोड़ लोग विदेशी हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 15.3 फीसदी है।
2. सऊदी अरब।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सऊदी अरब हैं। यहां रहने वाले 37.0 फीसदी लोग विदेशी हैं यानी कुल मिला कर करीब 1.22 करोड़।
3. जर्मनी
जर्मनी विश्व का तीसरा ऐसा देश हैं जहां सबसे ज्यादा विदेश लोग रहते हैं। यहां 1.22 करोड़ लोग विदेशी हैं और कुल आबादी में इनकी हिस्सेदारी करीब 14.8 फीसदी है।
4. रूस
आपको बता दें की रूस की आबादी में 8.1 फीसदी लोग विदेशी हैं यानी करीब 1.17 करोड़। इस लिस्ट में इसका चौथा स्थान हैं।
5. यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम यानि की ब्रिटेन में भी 88 लाख विदेशी रहते हैं और कुल आबादी में इनकी हिस्सेदारी 13.4 फीसदी है।
6. संयुक्त अरब अमीरात।
यहां 83 लाख विदेशी रहते हैं यानी कुल आबादी का करीब 88.2 फीसदी हिस्सा। विदेशी लोगों से भरा हैं।
7. फ्रांस
फ्रांस की आबादी में विदेशियों की हिस्सेदारी 12.2 फीसदी यानी 79 लाख है।
8. कनाडा
कनाडा में 79 लाख विदेशी रहते हैं। कुल आबादी में इनकी हिस्सेदारी 21.8 फीसदी है।
9. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 70 लाख लोग विदेशी हैं। यानी कुल आबादी का करीब 30 फीसदी।
10. स्पेन
आपको बता दें की स्पेन में विदेशियों की तादाद 12.8 फीसदी है यानी कुल संख्या करीब 59 लाख।
0 comments:
Post a Comment