खबर के मुताबिक सरकार ने सभी तरह की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर कई तरह के प्लान बनाये जा रहे हैं। बहुत जल्द जिलास्तर पर सरकारी जमीन को अवैध कब्ज़ा से मुक्त कराया जायेगा।
पटना के दीघा, आशियाना रोड, एक्वायर जमीन पर कई दबंग लोगों द्वारा भवन निर्माण करवाया गया है। इन्हे हटाने के लिए जिला प्रशासन करवाई कर रही हैं। बहुत जल्द बिहार के अन्य जिलों में भी सरकारी जमीन से अवैध कब्ज़ा हटाया जायेगा।
बता दें की अब जमीन पर नए या पुराने किसी तरह के अतिक्रमण पाए जाने पर जिलास्तरीय कार्रवाई की जा रही है। भूमि गैर मजरूआ, आम गैर मजरूआ, खास केसर ए हिंद के जमीन पर कब्ज़ा किये बैठे लोगों को बहुत जल्द हटाया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment