पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर में सबसे कम हुई धान की रोपनी

न्यूज डेस्क: बिहार में लगातार बारिश नहीं होने से एक बार फिर से सूखे जैसे हालात उत्पन होते जा रहे हैं। अगर अगले एक सप्ताह तक बारिश नहीं हुई तो कई जिलों के किसान इस साल भी सूखे की चपेट में आ सकते हैं। अभी तक राज्य में 22.22 प्रतिशत ही धान की रोपनी हुई हैं।

खबर के अनुसार भागलपुर प्रमंडल के बाद पटना प्रमंडल के पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले में सबसे कम धान की रोपनी हुई हैं। बक्सर जिले में सिर्फ सात प्रतिशत ही धान की रोपनी हो पाई हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही हैं। 

आपको बता दें की पूरे बिहार में धान के 36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बिचड़े डाले गये हैं। लेकिन अब तक आठ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही धान की रोपनी हुई है। कृषि विभाग के अनुसार धान की रोपनी करने के लिए 31 जुलाई तक का समय सबसे अच्छा होता हैं। 

इस प्रमंडल में सबसे कम हुई धान की रोपनी।

भागलपुर प्रमंडल में सबसे कम 1.5% धन की रोपनी हुई।

मगध व मुंगेर प्रमंडल में 3-3% धन की रोपनी हुई। 

पटना प्रमंडल में 9% धन की रोपनी हुई।

दरभंगा प्रमंडल में 15% धन की रोपनी हुई।

इन प्रमंडल में सबसे अधिक हुई धान की रोपनी।

सारण प्रमंडल में 27% धन की रोपनी हुई।

तिरहुत प्रमंडल में 50% धन की रोपनी हुई।

सहरसा प्रमंडल में 45% धन की रोपनी हुई।

पूर्णिया में सबसे अधिक 55% धन की रोपनी हुई।

0 comments:

Post a Comment