अहमदाबाद में टैक्स नहीं चुकाने वाली 270 संपत्तियों पर कब्जा

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में टैक्स नहीं चुकाने वाली 270 संपत्तियों पर निगम के द्वारा कार्रवाई की गई हैं। साथ ही साथ इन संपत्तियों पर कब्जा जमाया गया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम ने जिन संपत्तियों को कब्जा किया हैं, उन संपत्तियों को जमीन मालिक नहीं बेच सकते हैं। वहीं अगर संपत्ति मालिक अपने संपत्ति बेचना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले नगर पालिका की अनुमति लेनी होगी। 

बता दें की अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा शहर में प्रोपट्री टैक्स की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं। जिससे हड़कंप मचा हुआ हैं।

दरअसल अहमदाबाद शहर में ब्याज और जुर्माने सहित संपत्ति कर की राशि का भुगतान होने तक कलेक्टर के रिकॉर्ड में दर्ज संपत्ति में बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर निगम के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment