अहमदाबाद : आनंद-गांधीनगर कैपिटल स्पेशल ट्रेन रद्द

अहमदाबाद : गुजरात में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने आनंद-गांधीनगर कैपिटल मेमो स्पेशल ट्रेन समेत कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा जानकारी दी गई हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद और साबरमती के बीच साबरमती नदी पर पुल का काम किया जा रहा हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया हैं। इसलिए यात्रा से पहले आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें। 

आनंद-गांधीनगर कैपिटल स्पेशल ट्रेन रद्द?

ट्रेन नंबर 09275 : आनंद-गांधीनगर कैपिटल मेमो स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल 2024 से अगली सूचना तक पूरी तरह से रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 09276 : गांधीनगर कैपिटल-आनंद मेमू स्पेशल ट्रेन 5 अप्रैल 2024 से अगली सूचना तक पूरी तरह से रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 19310 : इंदौर-गांधीनगर कैपिटल शांति एक्सप्रेस ट्रेन 14 अप्रैल 2024 से अगली सूचना तक अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन अहमदाबाद-गांधीनगर कैपिटल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 19309 : गांधीनगर कैपिटल-इंदौर शांति एक्सप्रेस ट्रेन 15 अप्रैल 2024 से अगली सूचना तक गांधीनगर कैपिटल के बजाय अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल-अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment