दुनिया में केवल 3 देशों के पास हैं 'परमाणु बॉम्बर'

न्यूज डेस्क: परमाणु बॉम्बर वे विमान होते हैं जो विशेष रूप से परमाणु हथियारों को लक्ष्य पर पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। इन बॉम्बर्स का मुख्य उद्देश्य दुश्मन के महत्वपूर्ण सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर परमाणु बमों या अन्य विनाशकारी हथियारों को गिराना होता है।

दुनिया में केवल 3 देशों के पास हैं 'परमाणु बॉम्बर'.

1 .संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): अमेरिका के पास B-2 स्पिरिट और B-21 रायडर जैसे स्टील्थ बॉम्बर्स हैं। B-2 स्पिरिट, जो कि एक उन्नत स्टील्थ बॉम्बर है, मुख्य रूप से दूर की दूरी की रणनीतिक हमलों के लिए डिज़ाइन किया गया है। वहीं B-21 रायडर अमेरिका का नया स्टील्थ बॉम्बर है, जो भविष्य के युद्ध के लिए तैयार है। यह अपने साथ परमाणु बम लेकर जा सकता हैं।

2 .चीन: चीन के पास H-20 नामक स्टील्थ बॉम्बर है। यह चीन का सबसे उन्नत और लंबी दूरी वाला बॉम्बर है, जो स्टील्थ तकनीक से लैस है। यह बॉम्बर परमाणु बम ले जा सकता हैं। यह दिखने में अमेरिका के B-2 स्पिरिट बॉम्बर की तरह ही लगता हैं।

3 .रूस.  रूस के पास तुपोलेव Tu-160 और Tu-22M3 जैसे शक्तिशाली बॉम्बर्स मौजूद हैं। रूस का ये बॉम्बर अपने साथ कई परमाणु बम लेकर जा सकता हैं। इसे दुनिया के ताकतवर बॉम्बर में शामिल किया गया हैं। रूस की सेना में ये बॉम्बर शामिल हैं। 

0 comments:

Post a Comment