52,525 अफसरों की नियुक्ति:
बिहार सरकार की ओर से इस बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत कुल 52,525 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 12,437 पदों पर नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के माध्यम से होगी, जबकि 16,513 पदों पर नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के जरिए होगी। इसके अलावा, तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 29,735 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इन नियुक्तियों में 176 न्यायिक सेवा के अधिकारी भी शामिल होंगे।
इस नियुक्ति प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य में विभिन्न विभागों के कार्यकुशलता को बढ़ाना और शासन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है। यह कदम बिहार सरकार के प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप तैयारी में जुट जाएँ।
विभिन्न आयोगों द्वारा की जाने वाली नियुक्तियां
BSSC (बिहार कर्मचारी चयन आयोग): BSSC द्वारा 12,437 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।
BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग): BPSC के जरिए 16,513 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद विभिन्न प्रशासनिक और सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित होंगे।
तकनीकी सेवा आयोग: 29,735 पदों की नियुक्ति तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी, जो तकनीकी क्षेत्रों में कर्मचारियों की भर्ती करेगा।
0 comments:
Post a Comment