यूपी में होगी लेखपाल की बंपर भर्ती, 7994 पदों पर नियुक्ति!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्रदेश में लेखपाल के 7994 पदों पर बंपर भर्तियां होने वाली हैं। राजस्व परिषद ने इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

बता दें की लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। यूपी में लेखपाल भर्ती 2025 की प्रक्रिया UPSSSC PET 2025 परीक्षा के बाद शुरू की जाएगी। बता दें कि PET यानी Preliminary Eligibility Test वह अनिवार्य परीक्षा है, जिसके आधार पर राज्य में विभिन्न समूह 'ग' की भर्तियों के लिए पात्रता तय की जाती है।

PET 2025 आवेदन 14 मई से शुरू

UPSSSC ने PET 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 14 मई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही लेखपाल सहित अन्य पदों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार लेखपाल बनना चाहते हैं, उन्हें PET 2025 में भाग लेना अनिवार्य है।

नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी

सूत्रों के मुताबिक, लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन PET परीक्षा संपन्न होने के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि आवेदन प्रक्रिया जनवरी में शुरू हो सकती है, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। अब जबकि PET 2025 की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेखपाल भर्ती को लेकर भी तैयारियां तेज हो चुकी हैं।

दरअसल बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लेखपालों के पद लंबे समय से खाली हैं। राजस्व कार्यों में तेजी लाने और भूमि विवादों के समाधान में सुधार लाने के लिए योगी सरकार ने इन पदों को जल्द भरने का फैसला किया है।

0 comments:

Post a Comment