चीन की DF-41 या भारत की अग्नि-5: कौन है एशिया की सबसे घातक बैलिस्टिक मिसाइल?

न्यूज डेस्क। एशिया में सैन्य शक्ति की होड़ में भारत और चीन दो प्रमुख परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, जिनकी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत की अग्नि-5 और चीन की DF-41 दोनों ही इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) हैं, जो अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। लेकिन सवाल यह उठता है: इन दोनों में ज्यादा घातक कौन है?

अग्नि-5: भारत की रणनीतिक शक्ति का प्रतीक

भारत द्वारा विकसित अग्नि-5 मिसाइल देश की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। यह मिसाइल 5500 किलोमीटर से अधिक की रेंज के साथ भारत को एशिया के लगभग सभी हिस्सों—चीन और पाकिस्तान सहित—के साथ यूरोप के कुछ क्षेत्रों तक भी जवाबी हमला करने की क्षमता देती है।

गति: 29,400 किमी/घंटा

वजन: 50,000 से 56,000 किलोग्राम

विशेषता: अग्नि-5 में MIRV (Multiple Independently targetable Reentry Vehicle) तकनीक है, जिससे एक ही मिसाइल से कई लक्ष्य एक साथ निशाना बनाए जा सकते हैं।

DF-41: चीन की सबसे घातक ICBM

चीन की DF-41 (Dong Feng-41) को वर्तमान में दुनिया की सबसे शक्तिशाली ICBM में से एक माना जाता है। इसकी रेंज 12,000 से 15,000 किलोमीटर तक मानी जाती है, जिससे यह अमेरिका, यूरोप और एशिया के किसी भी हिस्से तक पहुंचने में सक्षम है।

गति: मैक 25 (लगभग 30,626 किमी/घंटा)

वजन: करीब 80,000 किलोग्राम

विशेषता: यह चौथी पीढ़ी की सॉलिड फ्यूल तकनीक से चलती है और इसमें भी MIRV तकनीक मौजूद है, जिससे यह एक साथ 10 अलग-अलग परमाणु वारहेड ले जा सकती है।

0 comments:

Post a Comment