1. F-35 लाइटनिंग II (अमेरिका)
अमेरिका का यह स्टील्थ फाइटर जेट दुनिया के सबसे एडवांस मल्टीरोल जेट्स में गिना जाता है। यह AIM-120 AMRAAM, AIM-9X Sidewinder और JDAM जैसी मिसाइलों से लैस होता है। F-35 की सबसे बड़ी ताकत है इसका स्टील्थ फीचर, जिससे यह दुश्मन के रडार में आए बिना हमला कर सकता है।
2 .F-22 रैप्टर (अमेरिका)
यह दुनिया का पहला स्टील्थ फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट कहा जाता है, और यह अमेरिकी वायुसेना का एक बेहद घातक और अत्याधुनिक विमान है। F-22 में AIM-120 AMRAAM और AIM-9 Sidewinder जैसी मिसाइलें होती हैं।
3. Su-57 (रूस)
रूस का पाँचवीं पीढ़ी का यह फाइटर जेट हवा से हवा और हवा से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइलों के साथ आता है, जिनमें K-77 और K-74M शामिल हैं। Su-57 न केवल स्टील्थ और सुपरक्रूज़ तकनीक से लैस है, बल्कि यह डॉगफाइट में भी बेहद घातक है।
4. Chengdu J-20 (चीन)
चीन का यह स्टील्थ फाइटर जेट PL-15 जैसी लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है, जो इसे दुश्मन के विमानों को दूर से ही निशाना बनाने की क्षमता देता है। J-20 को चीन की "एयर डॉमिनेशन" रणनीति का आधार माना जाता है।
5. Rafale (फ्रांस)
फ्रांसीसी राफेल जेट भारतीय वायुसेना का भी हिस्सा है। यह MICA, Meteor और SCALP जैसी मिसाइलों से लैस होता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी बहुपरत मारक क्षमता — यह एक साथ हवा, ज़मीन और समुद्र पर हमला कर सकता है।
6 . F-15EX Eagle II (अमेरिका)
F-15 का यह आधुनिक संस्करण AIM-260 और AGM-158 जैसी नई पीढ़ी की मिसाइलों से लैस है। इसकी गति, रेंज और भारी हथियार ले जाने की क्षमता इसे युद्ध में एक विनाशकारी ताकत बनाती है।
0 comments:
Post a Comment