बवासीर का काल है ये देसी चीज: जानें 7 बड़े फायदे

हेल्थ डेस्क। बवासीर (पाइल्स) एक ऐसी समस्या है जो आज के दौर में बहुत से लोगों को परेशान कर रही है। अस्वस्थ खान-पान, जीवनशैली की आदतें और कब्जियत जैसी समस्याएं इसके मुख्य कारण हैं। डॉक्टरों के पास जाने से पहले लोग अक्सर घरेलू उपायों की तलाश करते हैं। ऐसे में सूरन की सब्जी एक प्राकृतिक और सस्ता विकल्प बनकर उभरी है, जो बवासीर में राहत दिलाने के साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देती है।

सूरन क्या है?

सूरन, जिसे जिमीकंद भी कहा जाता है, एक कंद वाली सब्जी है जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी1, फोलिक एसिड, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। 

सूरन की सब्जी के 7 बड़े फायदे:

बवासीर में राहत: सूरन में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है और कब्जियत को दूर करता है, जिससे बवासीर के दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए: यह सब्जी पेट की सफाई करती है और पेट की जलन व अम्लता को कम करती है। इससे पाचन तंत्र की कार्य प्रणाली बेहतर होती हैं।

सूजन कम करने में सहायक: सूरन में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। इसलिए इसका सेवन फायदेमंद होता हैं।

वज़न नियंत्रित रखता है: आपको बता दें की कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाला सूरन वज़न को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

रक्त संचार में सुधार: सूरन खाने से खून का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद: सूरन का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

0 comments:

Post a Comment