दुनिया के टॉप 10 एयर डिफेंस सिस्टम: भारत के पास नंबर 1, चीन के पास क्या?

नई दिल्ली – आज के युद्धकालीन दौर में किसी भी देश की रक्षा नीति का सबसे मजबूत आधार उसका एयर डिफेंस सिस्टम होता है। ये प्रणालियां दुश्मन की मिसाइलों, ड्रोन, विमान और अन्य हवाई खतरों को समय रहते पहचानकर उन्हें नष्ट करने में सक्षम होती हैं। दुनिया भर में कई देशों ने अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किए हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही टॉप-10 की सूची में आते हैं।

1. S-400 ट्रायम्फ (रूस)

S-400 को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है। रूस द्वारा विकसित यह प्रणाली विमान, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को एक साथ निशाना बना सकती है। इसकी मारक रेंज 400 किमी और ऊंचाई 56 किमी तक है। भारत ने रूस से यह सिस्टम खरीदा है और यह देश की वायु सुरक्षा की रीढ़ बन चुका है।

2. डेविड स्लिंग (इजरायल)

इजरायल और अमेरिका के संयुक्त प्रयास से बना यह सिस्टम मध्यम से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सक्षम है। इसकी रेंज 300 किमी है और यह स्टनर इंटरसेप्टर मिसाइलों का इस्तेमाल करता है। यह इजरायल की सुरक्षा ढांचे का अहम हिस्सा है।

3. S-300VM (रूस)

S-300VM या एंटे-2500 एक मल्टी-चैनल एंटी-बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम है। यह बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और जेट्स को 200 किमी तक की रेंज में और 30 किमी की ऊंचाई तक नष्ट कर सकता है। यह भी रूस के प्रमुख रक्षा उपकरणों में से एक है।

4. THAAD – (अमेरिका)

अमेरिका का यह सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइलों को उनके अंतिम चरण में नष्ट करने में माहिर है। 150 किमी ऊंचाई और 200 किमी रेंज तक की मारक क्षमता के साथ, यह दुश्मन की मिसाइलों को उड़ान में ही खत्म कर देता है।

5. MIM-104 पैट्रियट (अमेरिका)

रेथियॉन और लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित यह सिस्टम सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाने वाला एयर डिफेंस सिस्टम है। इसकी रेंज 170 किमी और ऊंचाई 24 किमी तक है। इसे कई देशों द्वारा अपनाया गया है, जिनमें यूक्रेन और इजरायल भी शामिल हैं।

6. HQ-9 (चीन)

यह चीन का प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे रूसी S-300 की नकल कहा जाता है। इसकी अधिकतम रेंज 125 किमी है और यह 27 किमी की ऊंचाई तक लक्ष्य भेद सकता है। हालांकि, भारतीय ऑपरेशनों में इसकी सीमाएं उजागर हो चुकी हैं।

7. एस्टर 30 SAMP/T (फ्रांस)

यूरोसैम द्वारा विकसित यह सिस्टम सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों और हाई-स्पीड हवाई खतरों के खिलाफ 360-डिग्री सुरक्षा प्रदान करता है। यह एक साथ दो मिसाइलें लॉन्च कर सकता है और फ्रांस, इटली सहित कई देशों में तैनात है।

8. MEADS (अमेरिका, जर्मनी, इटली)

मीडियम एक्सटेंडेड एयर डिफेंस सिस्टम, पैट्रियट का आधुनिक विकल्प है। 40 किमी रेंज और 20 किमी ऊंचाई तक कार्यशील यह सिस्टम 360 डिग्री कवरेज देता है और ग्राउंड मोबिलिटी इसकी प्रमुख खासियत है।

9. बराक-8 (भारत-इजरायल)

भारत और इजरायल का संयुक्त प्रयास, बराक-8 एक बहु-उद्देशीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। इसकी रेंज 16 किमी है और यह कई लक्ष्यों को एकसाथ निशाना बना सकता है। यह भारतीय नौसेना और वायुसेना की प्रमुख रक्षा प्रणाली में शामिल है।

10. आयरन डोम (इजरायल)

यह कम दूरी की मिसाइलों और रॉकेटों के खिलाफ एक अत्यधिक प्रभावी प्रणाली है। 70 किमी तक की रेंज और तेज रिएक्शन समय इसे अनूठा बनाते हैं। हालांकि हाल के हमलों में इसकी सीमाएं भी सामने आई हैं।

0 comments:

Post a Comment