भारत का ‘AMCA’ प्रोजेक्ट
भारत का प्रमुख 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान कार्यक्रम है — AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft)। यह स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट भारतीय वायुसेना की भविष्य की रीढ़ बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसे एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) मिलकर विकसित कर रहे हैं। AMCA में निम्न-रडार प्रोफाइल, सुपीरियर एवियोनिक्स, इंटरनल वेपन बे और सुपरक्रूज़ क्षमता जैसी विशेषताएं होंगी। उम्मीद की जा रही है कि इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 तक तैयार हो जाएगा।
अन्य देशों की योजनाएं
1. तुर्की – TF Kaan:
तुर्की का नेशनल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट TF Kaan, स्टील्थ और हाई परफॉर्मेंस की विशेषताओं के साथ विकसित किया जा रहा है। इसका पहला उड़ान परीक्षण 2023 में हो चुका है और यह 2030 के दशक की शुरुआत में ऑपरेशनल हो सकता है।
2. दक्षिण कोरिया – KF-21 Boramae:
KF-21 Boramae दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया का संयुक्त प्रोजेक्ट है। यह एक मल्टीरोल फाइटर है जो आंशिक स्टील्थ क्षमताओं से लैस है। इसकी पहली उड़ान 2022 में हुई थी और इसे 4.5 और 5वीं पीढ़ी के बीच की कड़ी माना जा रहा है।
3. जापान – F-X Program (Mitsubishi):
जापान अपने मित्सुबिशी FX प्रोजेक्ट के तहत उन्नत लड़ाकू विमान तैयार कर रहा है जो 2035 तक सेवा में आ सकता है। इसमें अत्याधुनिक एआई, स्टील्थ और हाइपरनेटवर्क्ड युद्ध क्षमताएं होंगी।
4 .फ़्रांस: राफेल-F 5
फ्रांस भी 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट विकसित करने की वैश्विक दौड़ में सक्रिय रूप से शामिल है। जिसका नाम F-5 हैं। यह विमान स्टील्थ तकनीक, हाइपरसोनिक मिसाइल और अन्य उन्नत क्षमताओं से लैस होगा।
0 comments:
Post a Comment