1. संयुक्त राज्य अमेरिका – 13,043 विमान
दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे उन्नत वायुसेना। अमेरिका के पास F-22, F-35, F-15EX जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स हैं। यह देश हवाई शक्ति के मामले में हर लिहाज से नंबर 1 है।
2. रूस – 4,292 विमान
पुरानी सैन्य परंपरा और मजबूत एविएशन तकनीक के साथ रूस, दूसरे नंबर पर है। Su-57 और Su-35 जैसे आधुनिक विमान इसकी वायु शक्ति को और घातक बनाते हैं।
3. चीन – 3,309 विमान
तेजी से बढ़ती चीनी वायुसेना तकनीकी और संख्या दोनों में बड़ी छलांग लगा रही है। जे-20 'माइटी ड्रैगन' इसका सबसे उन्नत स्टील्थ फाइटर है।
4. भारत – 2,229 विमान
स्वदेशी और विदेशी तकनीक का संतुलन बनाते हुए भारत चौथे नंबर पर है। HAL तेजस, राफेल और सुखोई जैसे विमान भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ा रहे हैं।
5. दक्षिण कोरिया – 1,592 विमान
KF-21 जैसे स्वदेशी फाइटर जेट और अमेरिकी तकनीक से लैस बेड़ा दक्षिण कोरिया को मजबूत वायुशक्ति वाला देश बनाते हैं।
6. जापान – 1,443 विमान
Mitsubishi F-2 और F-35 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान जापान की आत्मरक्षा बल को मजबूती प्रदान करते हैं। जापान की वायुसेना तकनीकी रूप से अत्यधिक उन्नत है।
0 comments:
Post a Comment