8वें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारी देखें पूरा ग्रेड-पे स्ट्रक्चर?

नई दिल्ली। भारत में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चा पिछले कुछ महीनों से तेज हो गई है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भारी इजाफा होने की उम्मीद है, जिसे लेकर सरकार की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स की आय में 20% से 30% तक की वृद्धि हो सकती है।

8वें वेतन आयोग कब लागू होगा?

सरकार के संकेत और पूर्व के वेतन आयोग के पैटर्न को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन दोनों में बड़ा सुधार होगा।

फिटमेंट फैक्टर: सैलरी बढ़ाने वाली ‘जादू की छड़ी’

केंद्र सरकार में सैलरी तय करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)। यह एक ऐसा नंबर होता है जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर था 2.57, जिसके कारण न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी।

वहीं, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के तीन अनुमान सामने आ रहे हैं: 1.92 (सबसे ज्यादा संभावना), 2.08, 2.86, यह संख्या तय करेगी कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी। यहां देखें फिटमेंट फैक्टर के अनुसार पूरा पे स्ट्रक्चर?

Level 1: 7वें वेतन आयोग ₹18,000 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹34,560 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹37,440 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹51,480

Level 2: 7वें वेतन आयोग ₹19,900 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹38,208 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹41,392 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹56,914

Level 3: 7वें वेतन आयोग ₹21,700 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹41,664 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹45,136 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹62,062

Level 4: 7वें वेतन आयोग ₹25,500 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹48,960 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹53,040 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹72,930

Level 5: 7वें वेतन आयोग ₹29,200 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹56,064 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹60,736 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹83,512

Level 6: 7वें वेतन आयोग ₹35,400 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹67,968 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹73,632 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,01,244

Level 7: 7वें वेतन आयोग ₹44,900 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹86,208 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹93,392 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,28,414

Level 8: 7वें वेतन आयोग ₹47,600 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹91,392 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹99,008 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,36,136

Level 9: 7वें वेतन आयोग ₹53,100 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹1,01,952 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹1,10,448 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,51,866

Level 10: 7वें वेतन आयोग ₹56,100 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर ₹1,07,712 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर ₹1,16,688 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर ₹1,60,446

महंगाई भत्ते (DA) का बड़ा बदलाव

8वें वेतन आयोग लागू होते ही महंगाई भत्ते (DA) का मीटर ‘0’ से रीसेट कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि जो DA पहले तक 60% या उससे ज्यादा था, उसे नई बेसिक सैलरी में शामिल कर दिया जाएगा और DA की गणना फिर से 0% से शुरू होगी।

पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी

पेंशनर्स को भी फिटमेंट फैक्टर के अनुसार फायदा मिलेगा। उनकी मौजूदा बेसिक पेंशन को नए फिटमेंट फैक्टर से गुणा किया जाएगा जिससे पेंशन में भी बड़ी बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹25,740 (2.86 फैक्टर पर) अधिकतम पेंशन ₹1,25,000 से बढ़कर ₹3,57,500 (2.86 फैक्टर पर)

नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं, पूरी जानकारी सरकार के घोषणा के बाद ही मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment