क्या कहता है AICPI डेटा?
AICPI इंडेक्स के जनवरी से मई 2025 तक के आंकड़े पहले ही जारी हो चुके हैं, और इनमें steady बढ़त दर्ज की गई है। जनवरी में इंडेक्स 143.2 था, जो मई तक बढ़कर 144.0 तक पहुंच गया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि महंगाई भत्ते में करीब 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है, जिसे मार्च 2025 में घोषित किया गया था। अगर ट्रेंड यही बना रहा, तो जुलाई 2025 से DA बढ़कर 58% हो सकता है।
जून का आंकड़ा बनेगा निर्णायक
हालांकि जून 2025 का AICPI आंकड़ा अब भी आना बाकी है, जिसकी घोषणा जुलाई के अंत तक की जाएगी। यह आंकड़ा तय करेगा कि DA में 3% की ही बढ़ोतरी होगी या यह 4% तक भी जा सकता है। यदि जून का स्कोर भी सकारात्मक रहा, तो कुल DA 59% तक भी पहुंच सकता है। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि 3% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है, भले ही जून का आंकड़ा थोड़ा कमजोर क्यों न रहे।
रक्षाबंधन के बाद हो सकता है ऐलान
सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा रक्षाबंधन या दिवाली के आसपास मोदी कैबिनेट की बैठक में हो सकती है। इसी बैठक में नई दरों को मंजूरी दी जाएगी और एरियर (बकाया राशि) के भुगतान का भी ऐलान संभव है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, और इसका लाभ करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।
क्या मिलेगा कर्मचारियों को फायदा?
अगर महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होती है, तो इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में सीधा इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर, जिनकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है, उन्हें हर महीने ₹900 अतिरिक्त मिल सकते हैं। वहीं, यह बढ़ोतरी पेंशनभोगियों को भी राहत देगी, जिनकी मासिक पेंशन में भी DA के अनुसार वृद्धि होगी।
0 comments:
Post a Comment