भारत ने किया अमेरिका-रूस की बराबरी: चीन सन्न

नई दिल्ली। भारत ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के ‘प्रोजेक्ट विष्णु’ के अंतर्गत भारत ने ET-LDHCM (Extended Trajectory Long Duration Hypersonic Cruise Missile) नामक हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण न केवल भारत की सैन्य क्षमताओं को नई ऊंचाई पर ले जाता है, बल्कि इसे अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की बराबरी में खड़ा करता है।

क्या है ET-LDHCM मिसाइल?

ET-LDHCM एक अगली पीढ़ी की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो लगभग 8 मैक (11,000 किमी/घंटा) की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। यह मिसाइल भारत की मौजूदा ब्रह्मोस, अग्नि और आकाश मिसाइलों से कहीं अधिक तेज़, हल्की और लंबी दूरी तक वार करने वाली तकनीक से लैस है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन है – स्क्रैमजेट (Scramjet)।

स्क्रैमजेट: मिसाइल टेक्नोलॉजी में क्रांति

Scramjet यानी Supersonic Combustion Ramjet, एक ऐसी तकनीक है जो इंजन के लिए जरूरी ऑक्सीजन वायुमंडल से खींच लेती है। पारंपरिक रॉकेट इंजन के विपरीत, जिन्हें ऑक्सीजन अपने साथ ले जाना पड़ता है, स्क्रैमजेट वातावरण की हवा का उपयोग करता है। इससे मिसाइल का भार काफी कम हो जाता है, जिससे वह बहुत तेज गति से और लंबे समय तक उड़ान भर सकती है। DRDO ने नवंबर 2024 में स्क्रैमजेट इंजन का 1000 सेकंड तक सफल परीक्षण किया था। यह इंजन 2000°C तक के तापमान को सहन कर सकता है, जो मिसाइल की हाइपरसोनिक उड़ान के दौरान उत्पन्न होता है।

क्यों है यह मिसाइल इतनी खास?

8 मैक की रफ्तार इसे दुश्मन के किसी भी रडार और इंटरसेप्टर मिसाइल से बचा सकती है। यह मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है और अपने लक्ष्य पर बहुत अधिक सटीकता से वार करती है। स्क्रैमजेट इंजन के कारण यह पारंपरिक मिसाइलों से हल्की है और इसे लंबी दूरी तक ले जाना आसान है। इतनी तेज़ गति और ऊँचाई से यह मिसाइल दुश्मन की रक्षा प्रणाली को चकमा दे सकती है।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा और भारत

आज तक केवल कुछ गिने-चुने देश ही हाइपरसोनिक हथियारों की तकनीक विकसित कर पाए हैं – अमेरिका, रूस, और चीन। अब भारत भी इस क्लब में शामिल हो गया है। चीन की सैन्य रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह मिसाइल भारत के सामरिक दृष्टिकोण से एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment