पुरुष किस उम्र तक बन सकते हैं पिता, जानकर चौंक जाएंगे

हेल्थ डेस्क। अक्सर पितृत्व को महिलाओं की उम्र से जोड़ा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुष भी काफी अधिक उम्र तक पिता बन सकते हैं? वैज्ञानिकों और चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो पुरुषों के लिए पितृत्व की कोई निश्चित सीमा नहीं है, हालांकि उम्र के साथ उनकी फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं पुरुषों की पितृत्व क्षमता के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें।

1. पुरुष कितनी उम्र तक बन सकते हैं पिता?

पुरुषों में प्रजनन क्षमता लगभग हर उम्र में होती है, पुरुषों में स्पर्म (वीर्याणु) बनते रहते हैं लगभग पूरी जिंदगी। आमतौर पर पुरुष 60-70 वर्ष की उम्र तक भी पिता बन सकते हैं। विश्व में कई उदाहरण मौजूद हैं जहां 80-90 वर्ष के पुरुष ने भी पिता बनने का सुख प्राप्त किया है।

2. उम्र बढ़ने का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर

हालांकि उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की स्पर्म की गुणवत्ता, मात्रा और गतिशीलता में कमी आ सकती है। इससे गर्भधारण की संभावना कम हो सकती है और शिशु के जन्मजात दोषों का खतरा बढ़ सकता है। उम्रदराज पिता के बच्चों में जीन संबंधी कुछ बीमारियों और मानसिक विकारों का जोखिम भी थोड़ा अधिक होता है। इसलिए 30 से 40 की उम्र में पिता बनना बेहतर माना जाता हैं।

3. अधिक उम्र में पिता बनने का क्या हैं खतरा

स्वास्थ्य संबंधी जोखिम: उम्र के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ता है, जो बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है।

परिवारिक जिम्मेदारियां: बड़े उम्र में बच्चे की परवरिश और देखभाल चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए समय पर पिता बनना चाहिए।

शारीरिक ऊर्जा: छोटे बच्चों की देखभाल के लिए शारीरिक ताकत जरूरी होती है, जो उम्र बढ़ने पर कम हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment