भारत-फ्रांस मिलकर बनाएंगे फाइटर जेट का इंजन

नई दिल्ली। भारत ने एक और अहम कदम आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के साथ मिलकर अगली पीढ़ी के फाइटर जेट इंजन के निर्माण की सिफारिस की है। यह न केवल भारत की सैन्य क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा, बल्कि भारतीय एयरोस्पेस उद्योग को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित भी करेगा।

Safran और भारत की ऐतिहासिक साझेदारी

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में फ्रांस की दिग्गज एयरोस्पेस कंपनी Safran अहम भूमिका निभा रही है। Safran वही कंपनी है जिसने राफेल जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट के इंजन बनाए हैं। अब यह कंपनी भारत के साथ मिलकर एक 120 किलो न्यूटन (kN) थ्रस्ट वाला नया इंजन विकसित करेगी, जिसे विशेष रूप से भारत के भविष्य के फाइटर प्लेन AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) के लिए डिजाइन किया जाएगा।

AMCA प्रोजेक्ट: भारत का अगला मेगाप्लान

AMCA भारत का पहला स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट होगा, जिसे पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा। यह इंजन इसी प्रोजेक्ट का मुख्य हिस्सा होगा।

फ्रांस के साथ इस साझेदारी में क्या खास है?

यह कोई साधारण रक्षा डील नहीं है। इस बार भारत सिर्फ इंजन खरीदेगा नहीं, बल्कि उसका पूरा डिजाइन, तकनीक और निर्माण प्रक्रिया भारत को सौंपी जाएगी। यानी अब भारत सिर्फ एक ग्राहक नहीं, बल्कि निर्माता और निर्यातक बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। अगले 10 वर्षों में लगभग 250 इंजन तैयार किए जाएंगे। 126 AMCA फाइटर जेट्स को यह इंजन शक्ति देगा भविष्य में भारतीय नौसेना के लिए भी इसका एक संस्करण विकसित किया जा सकता है। 

‘मेक इन इंडिया’ से ‘डिजाइन इन इंडिया’ तक

यह परियोजना केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भारतीय इंजीनियरों और वैज्ञानिकों को फाइटर जेट इंजन डिजाइन करने की तकनीकी दक्षता भी प्राप्त होगी। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें अब तक गिने-चुने ही देश महारत रखते हैं – जैसे अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन। अब भारत भी इस सूची में शामिल होने जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment