यूपी में राशन कार्ड धारकों को 1 बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिसंबर माह में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश के अनुसार प्रदेशभर में 10 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच मुफ्त खाद्यान्न, मक्का/चावल और चीनी का वितरण किया जाएगा। इस विशेष अभियान का लाभ अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और पात्र गृहस्थी (PHH) दोनों श्रेणी के कार्डधारकों को मिलेगा।

किन जिलों में क्या मिलेगा?

1. विशेष 23 जिलों में AAY कार्डधारकों को यह मिलेगा:

आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हापुड़, औरैया, बहराइच, बलिया, बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कानपुर नगर, मीरजापुर, रामपुर, संभल और उन्नाव। इन जिलों में अंत्योदय लाभार्थियों को 14 किलो गेहूं, 16 किलो फोर्टिफाइड चावल, 5 किलो मक्का (मक्का उपलब्ध न होने पर इसकी जगह चावल)

2. अन्य सभी जिलों में AAY कार्डधारक पाएंगे:

14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल, अक्टूबर से दिसंबर तक सस्ती चीनी का वितरण। अंत्योदय कार्डधारकों को तीन महीने (अक्टूबर—दिसंबर) के लिए प्रति माह 3 किलो चीनी दी जाएगी। चीनी का दर: 18 रुपये प्रति किलो, तीन किलो के लिए कुल: 54 रुपये

पात्र गृहस्थी (PHH) को क्या मिलेगा?

सामान्य पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 2 किलो गेहूं, 3 किलो फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा।

राशन वितरण का समय

कार्डधारकों की सुविधा के लिए दो शिफ्टों में वितरण होगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक। यह वितरण राज्यभर की सभी सरकारी राशन दुकानों से किया जाएगा।

योजना का उद्देश्य

सरकार का मकसद है कि हर पात्र परिवार को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न मिले। फोर्टिफाइड चावल से पोषण स्तर बढ़ाने, और मक्का जैसी वैकल्पिक वस्तु देकर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है।

0 comments:

Post a Comment