हालांकि इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई हैं।
पश्चिमी यूपी में बारिश के संकेत
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार 24 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदल सकता है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 28 और 29 मई को भी कुछ इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्वी यूपी में जारी रहेगा गर्मी का असर
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहने का अनुमान है। यहां तेज धूप और गर्म हवाओं का असर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई है, जिनकी रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

0 comments:
Post a Comment