UPSC Recruitment 2026: 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग यानी Union Public Service Commission ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 194 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कई विभागों में होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें मैनेजर, एयरवर्थनेस ऑफिसर, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव, साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लेक्चरर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य कई पद शामिल हैं। यह भर्ती कुल 32 अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीएससी, बीटेक, एमए, एमएससी, एमटेक, पीजी डिप्लोमा या अन्य निर्धारित डिग्री होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग तय की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

सैलरी भी आकर्षक

भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-7 से लेकर लेवल-13A1 तक वेतन दिया जाएगा। पद के अनुसार सैलरी और सुविधाएं अलग-अलग होंगी।

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों चरणों के आधार पर किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया संबंधित पद के अनुसार तय की जाएगी।

आवेदन की तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 मई 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 12 जून 2026

आवेदन जमा करने का समय: शाम 6 बजे तक। 

0 comments:

Post a Comment