जानिए रोजाना कितने गिलास पानी पीना है जरूरी

हेल्थ डेस्क: पानी पीना हर इंसान के लिए ज़रूरी होता हैं। क्यों की इससे बॉडी हाइड्रेट बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं। लोगों के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की उसे प्रतिदिन कितना गिलाश पानी पीना चाहिए। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की इंसान को प्रतिदिन कितना गिलाश पानी पीना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
अमेरिका में फूड ऐंड न्यूट्रिशन बोर्ड द्वारा लोगों को रोजाना करीब 2.5 लीटर पानी पीने की सलाह दी गई थी। इस बात को आज तक फॉलो किया जाता है और न सिर्फ यूएस बल्कि दुनियाभर में लोग इस बात के सच मानते हैं। 

लेकिन हर इंसान को रोजाना कितना पानी पीना चाहिए यह उसकी लाइफस्टाइल, फूड हैबिट्स आदि पर निर्भर करता है। इसके अनुसार ही पानी का इनटेक घटाया या बढ़ाया जाना चाहिए।

वैसे लोग जो ज्यादा वर्कआउट व एक्सर्साइज करते हैं उनके लिए रोजाना 2.5 लीटर  पानी काफी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन ऐक्टिविटीज से ज्यादा पसीना आता है जो शरीर में मौजूद हाइड्रेशन लेवल को कम करता है। ऐसे में उन्हें एक्सर्साइज नहीं करने वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा पानी पीना चाहिए। इन लोगों को पानी की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। 

अगर एक सामान्य इंसान की बात करें तो उन्हें 24 घंटे में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे इंसान का शरीर हाइड्रेट रहता हैं तथा इनके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं। साथ ही साथ इनके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी ठीक तरीकों से कार्य करता हैं। 

हालांकि, यह बात कम ही लोग जानते हैं की व्यक्ति को 2.5 लीटर लिक्विड इनटेक रखना चाहिए लेकिन इसका बड़ा हिस्सा लोगों को उनकी डेली डायट जिसमें सब्जियां, जूस, फ्रूट्स शामिल होते हैं उससे मिल जाता है।

0 comments:

Post a Comment