सरसों तेल के दाम हुए धड़ाम, जानें दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा, लखनऊ का रेट

न्यूज डेस्क: देशभर में पेट्राेल-डीजल के रेट के साथ सभी खाद्य पदार्थों के दाम काफी बढ़ चुके हैं। .लेकिन सरसों तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा, लखनऊ समेत देशभर में सरसों तेल के दाम कम हुए हैं। 

खबर के अनुसार देशभर के वायदा बाजार में आज यानि की 23 अप्रैल को सरसों के तेल के भाव औसतन 166 रुपये प्रति लीटर हैं। आज से चार पांच महीने पहले देशभर में सरसों तेल का औसतन कीमत 200 रुपये के आस-पास पहुंच गया था।

जानकारों की मानें तो यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटका समेत कई राज्यों में इस साल सरसों की पैदावार अच्छी हुई हैं। साथ ही साथ देश के अलग-अलग बाजारों में सरसों की नई फसल आनी शुरू हो गई हैं। जिसके कारण सरसों तेल के दामों में गिरावट आ रही हैं। 

लेकिन अभी भी देश के कई शहरों में दूकानदार ग्राहकों को रूस-यूक्रेन युद्ध का कारण बता कर सरसों तेल अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। आपको बता दें की ब्रांडेड तेलों पर युद्ध क थोड़ा बहुत प्रभाव हुआ हैं। लेकिन देसी सरसों तेल के दाम पर इसका कोई असर नहीं हुआ हैं।

सरसों तेल के दाम हुए धड़ाम, जानें दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, आगरा, लखनऊ का रेट?

दिल्ली में सरसों तेल का रेट : 170 से 180 रुपये लीटर।

गुरुग्राम में सरसों तेल का रेट : 170 से 175 रुपये लीटर।

मेरठ में सरसों तेल का रेट : 167 रुपये लीटर।

आगरा में सरसों तेल का रेट : 167 रुपये लीटर।

लखनऊ में सरसों तेल का रेट :  169 से 173 रुपये लीटर।

नोट : कंपनी और ब्रांड के अनुसार दाम में अंतर हो सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment