केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बिहार के 19 जिलों को खुशखबरी

पटना। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। आगामी चुनाव से पूर्व राज्य को विकास की नई राह पर अग्रसर करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय राज्य के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक सुखद खबर लेकर आया है।

शिक्षा को मिलेगा नया आधार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि इन विद्यालयों की स्थापना से बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार होगा। खासतौर पर आकांक्षी जिलों में शिक्षा का स्तर ऊपर उठेगा, जहां अब तक संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ये होंगे नए केंद्रीय विद्यालयों के स्थान

स्वीकृत विद्यालयों की सूची में राज्य के 19 जिले शामिल हैं, जिनमें सीतामढ़ी, कटिहार, भभुआ, मधुबनी, शेखपुरा, मधेपुरा, पटना, अरवल, पूर्णिया, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर, नालंदा और गया प्रमुख हैं। विशेष उल्लेख शेखपुरा जिले का है, जहां दो केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आकांक्षी जिलों को मिली प्राथमिकता

सरकार ने इस पहल के तहत कई आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता दी है, जिनमें सीतामढ़ी, कटिहार, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और गया जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन जिलों में अब तक अपेक्षाकृत कम विकास हुआ है, और शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्र में यह पहल वहां के बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगी।

बिहार में खुलने वाले केंद्रीय विद्यालओं की सूची

बिहार के सीतामढ़ी (20वीं बटालियन एसएसबी पकटोला), कटिहार (आईटीबीपी), भभुआ (कैमूर), मधुबनी (झंझारपुर एवं मधुबनी), शेखपुरा (निमी शेखोपुरसराय एवं जमुआरा कटनीकोल), मधेपुरा, पटना (वाल्मी एवं दीघा), अरवल, पूर्णिया, भोजपुर (आरा टाउन), मुजफ्फरपुर (बेला औद्योगिक क्षेत्र), मुंगेर, दरभंगा (नंबर 3 एम्स), भागलपुर, नालंदा (बिहारशरीफ शहर) और गया (बोधगया) में केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment