रेड और ऑरेंज अलर्ट: इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 4 और 5 अक्टूबर को राज्य के उत्तर और दक्षिण भागों के कई जिलों में रेड अलर्ट लागू रहेगा। इसका मतलब है कि यहां अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिससे जलजमाव, बाढ़ और जन-जीवन प्रभावित होने की पूरी आशंका है।
भारी बारिश की संभावित तारीखें और प्रभावित जिले
3 अक्टूबर को जमुई, बांका, पश्चिम चंपारण में अति भारी वर्षा होने की संभावना हैं। जबकि सीवान, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, मुंगेर, भागलपुर, अरवल, भभुआ में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। कुछ स्थान पर वज्रपात के भी आसार हैं।
4 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण, कैमूर, गया में रेड अलर्ट (अत्यंत भारी वर्षा) जारी किया गया हैं। वहीं, गोपालगंज, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा में अति भारी बारिश के आसार हैं। सीतामढ़ी, शिवहर, भोजपुर, बक्सर, शेखपुरा, जमुई, बांका में भी भारी बारिश हो सकती हैं।
5 अक्टूबर को सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज में रेड अलर्ट (अत्यंत भारी वर्षा) जारी किया गया हैं। वहीं, सीवान, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में अति भारी बारिश की संभावना हैं। पटना, वैशाली, नालंदा, बक्सर, रोहतास, भोजपुर में भी भारी बारिश हो सकती हैं।
6 अक्टूबर को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने, यात्रा करने से बचने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:
Post a Comment