गर्मी में लू से बचने के लिए करें ये 5 काम, एक बार जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: गर्मी का मौसम आ गया हैं। इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा लू लगने का खतरा रहता हैं। लू लगने से इंसान की सेहत खराब हो जाती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिस काम को कर के गर्मी में लू से बच सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्मी में लू से बचने के लिए करें ये 5 काम।
1 .भरपूर पानी पिए, गर्मी में आस पास का तापमान बढ़ जाता हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव इंसान के शरीर पर पड़ता हैं। तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण लू लगने का खतरा बना रहता हैं। इससे बचने के लिए लोगों को भरपूर पानी पीना चाहिए। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा और लू लगने का खतरा कम जायेगा।
2 .धूप में सिर ढक कर रखें, धूप में चलते समय इंसान का सिर गर्म हो जाता हैं। जिसके कारण शरीर में लू लगने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए अगर आप लू से बचना चाहते हैं तो आप धूप में सिर ढक कर रखें। इससे आपका सिर गर्म नहीं होगा और लू लगने के चांस कम जाएंगे। साथ हीं साथ आपकी मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
3 .दही खाएं, गर्मी के दिनों दही का सेवन इंसान को लू लगने से बचाता हैं। क्यों की दही में कई तरह के ऐसे मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं। इससे शरीर का तापमान सामान्य रहता हैं तथा शरीर में लू लगने के चांस कम जाते हैं। इससे पेट भी ठंडा रहता हैं और पाचन तंत्र ठीक तरीकों से कार्य करता हैं।
4 .नारियल पानी पिएं, दरअसल नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने का काम करते हैं। अगर आप गर्मी में लू से बचना चाहते हैं तो आप रोजाना नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की भी कमी नहीं होगी और आपका शरीर स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहेगा।
5 .आम का जूस पिएं, गर्मी में लू से बचने के लिए आम का जूस सबसे लाभदायक होता हैं। आम के जूस में विटामिन सी के साथ साथ आयरन की मात्रा भी भरपूर होती हैं। जिससे शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं और इंसान को लू लगने का खतरा कम जाता हैं। साथ हीं साथ इंसान की सेहत भी अच्छी रहती हैं। इससे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करता हैं।

0 comments:

Post a Comment