गर्भावस्था में ऐसे रखें खुद को स्वस्थ और फ़िट

गर्भावस्था में महिलाओं को खुद को स्वस्थ और फ़िट रखना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की महिलाएं स्वस्थ और फ़िट रहती हैं तो गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से होता हैं और शिशु के विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर गर्भावस्था में महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट रख सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में ऐसे रखें खुद को स्वस्थ और फ़िट। 
1 .भरपूर नींद लें, गर्भावस्था में खुद को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत ज़रूरी  होता हैं। इससे गर्भवती महिलाओं के शरीर का थकान दूर हो जाता हैं। साथ हीं साथ महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। भरपूर नींद लेने से महिलाओं की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। महिलाओं को इस बात का सदैव ख्याल रखना चाहिए और गर्भावस्था में कम से कम 6 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 

2 .खाली पेट पानी पीएं, गर्भावस्था में खुद को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए आप खाली पेट पानी पीएं। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा तथा पेट संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाएंगे। साथ हीं साथ आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी और गर्भ में पल रहा बच्चा भी खुद को स्वस्थ महसूस करेगा। इसलिए गर्भवती महिलाओं को खाली पेट पानी का सेवन करना चाहिए। 

3 .मॉर्निंग वॉक करें, गर्भावस्था में खुद को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। क्यों की मॉर्निंग वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहेगा तथा शरीर की कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह सही तरीकों से होगा। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए। इससे गर्भ में बच्चे का विकास भी सही तरीकों से होता हैं। 

4 .मेडिटेशन करें, गर्भवती महिलाओं के लिए मेडिटेशन बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे महिलाओं की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। जिसका सीधा असर गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे पर पड़ता हैं। इससे बच्चे का विकास ठीक तरीकों से होता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के दिमाग में चिड़चिड़ापन और तनाव की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। 

5 .पौष्टिक आहार लें, गर्भावस्था में खुद को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए महिलाएं पौष्टिक आहार का सेवन करें। महिलाओं को आयरन, फाइबर, मेग्नेशियम, कैल्शियन, प्रोटीन और फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे गर्भवती महिलाओं के शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं। शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और महिलाओं का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। 

0 comments:

Post a Comment