खबर के अनुसार अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एक 71 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले एक हफ्ते के अंदर सिविल अस्पताल में कोरोना के कुल 3 मामले सामने आ चुके हैं।
वहीं, अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 5 मरीज भर्ती हैं। जिसका इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा हैं। जिन मरीजों का इलाज चल रहा हैं, उसमे से 3 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इन सभी मरीजों की उम्र 32 से 65 साल के बीच है।
सबसे बड़ी बात यह है की स्वाइन फ्लू के 5 मरीजों में से 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जबकि एक मरीज बाइपैप पर है। वहीं, एक मरीज ऑक्सीजन पर है और एक मरीज निगरानी में है। इसतरह से अहमदाबाद में कोरोना के साथ साथ स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़ रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment