हो गया है बवासीर? खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें!

हेल्थ डेस्क। बवासीर एक आम लेकिन बेहद तकलीफदेह समस्या है, जो आजकल की गलत जीवनशैली और खानपान के कारण तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक कब्ज रहना, कम पानी पीना और फाइबर की कमी ये सभी कारण इस रोग को जन्म देते हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि कुछ घरेलू और प्राकृतिक चीजों को डाइट में शामिल कर के बवासीर की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो बवासीर के शुरुआती लक्षण दिखते ही खाने-पीने में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। नीचे बताई गई 5 चीजें न सिर्फ पाचन में मदद करती हैं, बल्कि सूजन और दर्द को भी कम करने में सहायक होती हैं।

1. अंजीर

सूखे अंजीर पाचन में सुधार करते हैं और आंतों की सफाई में मदद करते हैं। रातभर 3-4 अंजीर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएं। यह पुरानी कब्ज को दूर कर मल त्याग को आसान बनाते हैं, जिससे बवासीर के दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

2. हरी सब्जियां 

पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। ये न सिर्फ पेट को साफ रखने में मदद करती हैं, बल्कि आंतों में जमा टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालती हैं।

3. इसबगोल

इसबगोल एक प्राकृतिक औषधि है, जो कब्ज को दूर करने में बेहद असरदार है। एक गिलास गुनगुने पानी या दूध में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर रात में सोने से पहले लेने से सुबह पेट साफ होता है और मल त्याग में दिक्कत नहीं होती।

4. तरबूज -खीरा

बवासीर के मरीजों के लिए शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। खीरा और तरबूज जैसे रसीले फल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और मल को नरम रखने में मदद करते हैं।

5. नारियल पानी 

नारियल पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और आंतों की सूजन को कम करता है। रोजाना एक बार नारियल पानी पीने से बवासीर में होने वाली जलन और दर्द से राहत मिल सकती है।

0 comments:

Post a Comment