पैरों में सूजन, इन 3 बीमारियों के हैं संकेत

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पैरों में सूजन की समस्या होती हैं। लोगों इस सूजन की समस्या को नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जिसके कारण उन्हें कभी कभी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे की पैरों में होने वाला सूजन किस बीमारी के संकेत होते हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इससे इंसान के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .फलेरिया की बीमारी, पैरों में सूजन होना फलेरिया बीमारी के संकेत होते हैं। इस बीमारी के कारण पैरों में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस सूजन से इंसान को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती हैं। लेकिन यह सूजन लगातार बढ़ता चला जाता हैं और धीरे धीरे इंसान का पैर हाथी पैर का रूप ले लेता हैं। जो दिखने में ख़राब लगता हैं तथा चलने में भी काफी समस्या होती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के पैरों में सूजन आते हैं और उससे इंसान को परेशानी नहीं होती हैं तो इस समस्या को नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
2 .थायराइड की बीमारी, पैरों में सूजन की समस्या थायराइड बीमारी के कारण होता हैं। दरअसल थायराइड बीमारी के कारण इंसान के शरीर में हार्मोनिक असंतुलन की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। जिसके कारण पैरों में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं तथा शरीर का वजन भी लगातार बढ़ता जाता हैं। यह बीमारी इंसान के लिए काफी खतरनाक होता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के पैरों में सूजन की समस्या होती हैं तो इसे नजरअंदाज करने की भूल ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।
3 .एनीमिया की बीमारी, दरअसल पैरों में सूजन की समस्या एनीमिया की बीमारी के कारण होता हैं। इस बीमारी से ग्रसित होने के बाद शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। जिससे पैरों की कोशिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण धीरे धीरे पैरों में एनीमिया की बीमारी जन्म ले लेती हैं। इस बीमारी से सदैव सावधान रहें और डॉक्टर की सलाह लें। साथ ही साथ आयरन युक्त आहार का सेवन करें।

0 comments:

Post a Comment