हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी बीमारियां ऐसी हैं जो सिर्फ मच्छर के काटने से होती हैं। इन बीमारियों के बारे में लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग अपना ख्याल रख सकें और खुद को इन जानलेवा बीमारियों से बचा सके। आज इन्ही बीमारियों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की वो बीमारियां कौन सी हैं जो मच्छर के काटने से होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ये 4 जानलेवा बीमारी जो सिर्फ मच्छर के काटने से होती है।
1 .मलेरिया, दरअसल मलेरिया की बीमारी मादा एनाफिलिस मच्छर को काटने से होता हैं। मच्छर के काटने पर मच्छर के परजीवी लाल रक्त कोशिकाओं में प्रवेश कर कर जाता हैं जो इंसान के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इससे इंसान के शरीर में मलेरिया की बीमारी जन्म ले लेती हैं। इस बीमारी में इंसान को बुखार आते हैं और चक्कर आता हैं तथा सांस फूलने की भी समस्या होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।
2 .चिकनगुनिया, दरअसल चिकनगुनिया की बीमारी इंसान के शरीर में एडिस मच्छर के काटने से फैलता हैं। इससे इंसान को तेज बुखार के साथ साथ जोड़ों में दर्द की समस्या होती हैं। यह बीमारी कभी कभी इंसान के लिए जानलेवा साबित होती हैं। इससे इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं तथा उसकी मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3 .जीका वायरस, इंसान के शरीर में जीका वायरस की बीमारी भी मच्छर के काटने से फैलता हैं। यह बीमारी इंसान के लिए जानलेवा साबित होता हैं। अगर किसी व्यक्ति को जीका वायरस की समस्या होती हैं तो उसके शरीर में तेज बुखार आ जाते हैं तथा सिर में दर्द की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या को नजरअंदाज ना करें और अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसी समस्या हो तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें।
4 .यलो फीवर, दरअसल यलो फीवर की बीमारी भी मच्छर के काटने से फैलती हैं। इस बीमारी के कारण इंसान को बुखार आने की समस्या होती हैं। साथ ही साथ लिवर में खराबी आने लगते हैं और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ जाता हैं। यह बीमारी इंसान के लिए जानलेवा माना जाता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत देता हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें और तुरंत इसका इलाज कराएं।
0 comments:
Post a Comment