सुबह के ये 5 काम दिमाग को करेगा तेज

साइंस की बात करें तो आज के समय में सभी लोग ये चाहते हैं की उनका दिमाग तेज हो लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो अपने दिमाग को तेज नहीं रख पाते हैं। जिससे उनकी मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप सुबह के समय रोजाना करते हैं तो इससे आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
1 .मेडिटेशन, दिमाग को तेज करने के लिए सुबह के समय मेडिटेशन करना सबसे लाभकारी होता हैं। इससे दिमाग को शांति मिलती हैं तथा दिमाग में उत्पन स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल कम जाता हैं। साथ ही साथ दिमाग का सेरिब्रम ठीक तरीकों से कार्य करता हैं। जिसके कारण इंसान का दिमाग तेज हो जाता हैं। सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं तथा मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाती हैं। इसलिए दिमाग को तेज करने के लिए आप प्रतिदिन मेडिटेशन जरूर करें। 

2 .व्यायाम, अगर आप सुबह के समय व्यायाम करते हैं तो इससे आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। क्यों की व्यायाम करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन संतुलित रहता हैं। जिसके कारण दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। इससे इंसान का दिमाग धीरे धीरे तेज होने लगता हैं और शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं। इसलिए दिमाग को तेज करने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।  

3 .मॉर्निंग वॉक, सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने से कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह सही तरीकों से होता हैं। जिसके कारण दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होता हैं। साथ हीं साथ इंसान की याददाश्त भी अच्छी रहती हैं और उनका दिमाग धीरे धीरे तेज होने लगता हैं। इसलिए अगर आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते तो आप प्रतिदिन सुबह के समय कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। 

4 .फाइबर युक्त आहार, दरअसल सुबह के समय फाइबर युक्त आहार का सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से दिमाग का न्यूरो सिस्टम मजबूत होता हैं तथा इंसान की याददाश्त तेज हो जाती हैं। साथ हीं साथ उसके सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं और उनकी मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। इसलिए अगर आप अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो आप सुबह के समय फाइबर युक्त आहार जैसे अंकुरित अनाज, सेब, ब्रोकली, बिन्स, बादाम आदि का सेवन जरूर करें। 

5 .पानी का भरपूर सेवन, सुबह के समय भरपूर पानी का सेवन आपके दिमाग को तेज कर सकता हैं। क्यों की सुबह के समय पानी के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता हैं तथा इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। इससे दिमाग में उत्पन स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल कम हो जाता हैं। जिससे इंसान का दिमाग तेज होता हैं। इससे शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं तो आप सुबह के समय ये काम रोजाना करें। 

0 comments:

Post a Comment