बिहार के पटना, सीवान, दरभंगा समेत 5 शहरों की हवा खतरनाक

न्यूज डेस्क: बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा हैं। इससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, सीवान, दरभंगा समेत 5 शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद ही खराब स्थिति में हैं। 

आपको बता दें की बिहार के पटना, सिवान, मोतिहारी, दरभंगा और बेगूसराय में वायु गुणवत्ता का लेवल 300 के पार चला गया हैं जो इंसान की सेहत के लिए खतरनाक हैं। वहीं राज्य के अन्य कई शहरों में AQI लेवल 200 के पार पहुंच गया हैं।

खबर के अनुसार जब किसी शहर के हवा का AQI 100 से पार चला जाये तो उस शहर की हवा को खराब माना जाता हैं। लेकिन बिहार के सीवान में AQI 322 पहुंच गया हैं। जबकि पटना में AQI लेवल 302 दर्ज किया गया हैं। जो की बेहद खराब हैं।

जानकारों की मानें तो बिहार के इन बड़े शहरों की हवा में धूल-कण की मात्रा सबसे अधिक हैं। जिसके कारण इन शहरों की वायु गुणवत्ता खरतनाक हो गई हैं। अगर आप बिहार के इन शहरों में रहते हैं तो आप घर से निकलने के दौरान मास्क लगा सकते हैं।

बिहार के पटना, सीवान, दरभंगा समेत 5 शहरों की हवा खतरनाक?

पटना में AQI लेवल 302 दर्ज किया गया। 

सीवान में AQI लेवल 322 दर्ज किया गया। 

दरभंगा में AQI लेवल 305 दर्ज किया गया। 

मोतिहारी में AQI लेवल 373 दर्ज किया गया।

बेगूसराय में AQI लेवल 382 दर्ज किया गया। 

0 comments:

Post a Comment