8वें वेतन आयोग: 20, 30, 40 हजार वालों की कितनी बढ़ेगी सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने की चर्चा ने उम्मीदों को फिर से बढ़ा दिया है। बेसिक सैलरी बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor), जो यह तय करता है कि मौजूदा वेतन कितने गुणा बढ़ेगा।

फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इसके तहत न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हुई थी। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अनुमान सामने हैं: 2.08, 1.92, 2.86

नई बेसिक सैलरी का हिसाब बहुत सरल है:

नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर। इसका मतलब अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक जा सकती है।

संभावित सैलरी बढ़ोतरी (8वें वेतन आयोग अनुमान)

Level 2: वर्तमान सैलरी ₹19,900 | फिटमेंट फैक्टर 1.92 → ₹38,208 | फिटमेंट फैक्टर 2.08 → ₹41,392 | फिटमेंट फैक्टर 2.86 → ₹56,914

Level 3: वर्तमान सैलरी ₹21,700 | फिटमेंट फैक्टर 1.92 → ₹41,664 | फिटमेंट फैक्टर 2.08 → ₹45,136 | फिटमेंट फैक्टर 2.86 → ₹62,062

Level 4: वर्तमान सैलरी ₹25,500 | फिटमेंट फैक्टर 1.92 → ₹48,960 | फिटमेंट फैक्टर 2.08 → ₹53,040 | फिटमेंट फैक्टर 2.86 → ₹72,930

Level 5: वर्तमान सैलरी ₹29,200 | फिटमेंट फैक्टर 1.92 → ₹56,064 | फिटमेंट फैक्टर 2.08 → ₹60,736 | फिटमेंट फैक्टर 2.86 → ₹83,512

Level 6: वर्तमान सैलरी ₹35,400 | फिटमेंट फैक्टर 1.92 → ₹67,968 | फिटमेंट फैक्टर 2.08 → ₹73,632 | फिटमेंट फैक्टर 2.86 → ₹1,01,244

Level 7: वर्तमान सैलरी ₹44,900 | फिटमेंट फैक्टर 1.92 → ₹86,208 | फिटमेंट फैक्टर 2.08 → ₹93,392 | फिटमेंट फैक्टर 2.86 → ₹1,28,414

नोट: ये आंकड़े केवल अनुमान हैं। अंतिम निर्णय फिटमेंट फैक्टर तय होने के बाद ही सरकारी अधिसूचना में जारी होगा।

0 comments:

Post a Comment