गर्भावस्था में होता है इन 3 बीमारियों का खतरा, रखें ध्यान

डेस्क: आज के वर्तमान समय में गर्भवती महिलाओं को खुद का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह के बीमारी होने का खतरा बना रहता हैं। जिसका सीधा असर गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे पर पड़ता हैं। इससे महिलाओं की सेहत ख़राब हो जाती हैं और गर्भ में पल रहा बच्चा भी अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों का खतरा गर्भावस्था में सबसे ज्यादा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में होता है इन 3 बीमारियों का खतरा, रखें ध्यान।
1 .एनीमिया, गर्भावस्था में महिलाओं को सबसे ज्यादा एनीमिया की बीमारी होने का खतरा होता हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं के शरीर में ब्लड की कमी हो जाती हैं। जिससे महिलाएं खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में कई तरह की परेशानी जन्म ले लेती हैं। महिलाओं को इस बीमारी से सावधान रहना चाहिए तथा इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .रक्तचाप, गर्भावस्था में महिलाओं को रक्तचाप की बीमारी होने का खतरा होता हैं। इससे महिलाओं की सेहत ख़राब हो जाती हैं। जिसका सीधा असर गर्भ में विकसित हो रहे भूर्ण पर पड़ता हैं। इससे शिशु के विकास में बाधा आती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। इससे छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा समय समय पर रक्तचाप की जांच कराते रहना चाहिए।
3 .डिप्रेशन, गर्भावस्था में महिलाओं के दिमाग का न्यूरो सिस्टम कमजोर हो जाता हैं। साथ ही साथ दिमाग के स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल भी बढ़ जाता हैं। जिससे महिलाओं के दिमाग में डिप्रेशन होने का खतरा बना रहता हैं। महिलाओं को इससे सदैव सावधान रहना चाहिए तथा इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए। साथ ही साथ महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्यों की डिप्रेशन के कारण शिशु के विकास में बाधा आती हैं।

0 comments:

Post a Comment