डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर की हड्डियां कमजोर हैं। शरीर की हड्डियां कमजोर होने से इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानी जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। साथ ही साथ उसे चलने फिरने में भी परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन आदतों के कारण शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .जंक फ़ूड का सेवन, दरअसल जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। जिससे शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही साथ जंक फ़ूड के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। जिससे इंसान के शरीर में बीमारी होने के चांस बढ़ जाता हैं। इतना ही नहीं जंक फ़ूड के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं। जिससे हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
2 .धूम्रपान का सेवन, दरअसल धूम्रपान के सेवन करने से भी शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। क्यों की धूम्रपान के सेवन से इंसान के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण हड्डियों का विकास रुकने लगता हैं तथा हड्डियों कैल्शियम की कमी होने लगती हैं। जिससे शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। साथ ही साथ इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर की हड्डियों को स्वस्थ और सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आप धूम्रपान का सेवन भूलकर भी ना करें।
3 .एक ही स्थान पर बैठे रहना, अगर आप लम्बे समय तक तक ही स्थान पर बैठे रहते हैं तो इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। क्यों की एक ही स्थान पर बैठे रहने से हड्डियों में विटामिन डी की कमी होने लगती हैं। जिससे हड्डियों का ग्रोथ रुकने लगता हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। साथ ही साथ उनकी हड्डियों में दर्द की समस्या भी बनी रहती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका ख्याल रखना चाहिए और लम्बे समय तक एक स्थान पर नहीं बैठना चाहिए। हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए शारीरिक व्यायाम करनी चाहिए तथा कैल्शियम युक्त आहार लेनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment