दोस्तों आँख का फड़कना एक आम सी क्रिया हैं लेकिन जब किसी की आँख फड़कती हैं तो लोग इसे कई तरह के शुभ और अशुभ कामों से जोड़ते हैं। लेकिन मेडिकल साइंस के अनुसार इसके कोई और वैज्ञानिक कारण बताएं गए हैं। आज इसी संदर्भ में एक जानने की कोशिश करेंगे की आँख का फड़कना क्या हैं क्यों हमारी आँखें कभी कभी फड़कने लगती हैं इसके वैज्ञानिक कारण क्या हैं तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .मेडिकल साइंस के एक रिसर्च से यह बात निकाल कर सामने आयी हैं की किसी भी इंसान के शरीर में जब मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं तो उसके शरीर के बहुत सारे हिसे संकेत देने लगते हैं उसमे से ही एक हैं आँख का फड़कना। इस कारण ही हमारी आँखे फड़कने लगती हैं।
2 .वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च से यह भी बताया की एलर्जी और तनाव के कारण भी किसी इंसान की आँखे फड़कने लगती हैं। क्यों की उस एलर्जी के कारण इंसान की आँखों में पोशाक तत्वों की कमी हो जाती हैं जिसके कारण आँख हमे संकेत देने लगता हैं।
3 .आज कल के युवा पीढ़ी जिस तरह से कंप्यूटर और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने लगा हैं उससे भी इंसान की आँखें फड़कने लगती हैं। क्यों की ज्यादा देर तक इलेक्ट्रॉनिक गजट यूज़ करने से इंसान की आँखें सुख जाती हैं। जिसके कारण ये फड़कने लगती हैं। वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए दुनिया भर से करीब 236 लोगों को शामिल करके उनपर कई तरह के मेडिकल टेस्ट किये जिससे ये बातें साबित हो पायी की इंसान के आँखों का फड़कना एक वैज्ञानिक कारण हैं।
0 comments:
Post a Comment