शादी हर इंसान के जीवन का एक ऐसा पल होता हैं जो इंसान के जीवन में बहुत से बदलाव ले कर आता हैं। कुछ बदलाव महिलाओं के लिए अच्छा होता तो कुछ बदलाव पुरुषों के लिए भी अच्छा माना जाता हैं। क्यों की इस बदलाव के कारण पुरुषों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती हैं तथा उन्हें जीवन जीने का सही रास्ता मिल जाता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे पुरुषों में होने वाले उन बड़े बदलाव के बारे में जो शादी के बाद हर पुरुष में होता हैं जिससे पुरुषों की जिंदगी में एक नई ऊर्जा का संचार हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शादी के बाद पुरुषों में होते हैं ये 3 बड़े बदलाव।
जिम्मेदारी का एहसास, शादी के बाद पुरुषों में पहला और सबसे बड़ा बदलाव जिम्मेदारी को ले कर होता हैं। शादी से पहले वो पुरुष जो अपने जीवन को ले कर लापरवाह होते हैं तथा कभी किसी के बातों को नहीं मानते हैं। वो पुरुष शादी के बाद पूरी तरह से बदल जाते हैं तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होने लगता हैं। इतना हीं नहीं इसके कारण पुरुष अपने जीवन का हर कार्य समय से करने लगते हैं और अपने आने वाले भविष्य की चिंता भी करने लगते हैं। शादी के बाद पुरुषों में होने वाला ये सबसे बड़ा बदलाव होता हैं।
रिश्तों के प्रति गंभीर, शादी के बाद पुरुषों में दूसरा और सबसे बड़ा बदलाव यह होता हैं की पुरुष अपने रिश्तों और रिश्तेदारों के प्रति गंभीर हो जाते हैं तथा सभी लोगों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करने लगते हैं। इतना हीं नहीं इनका स्वभाव और बोलने का अंदाज भी बदल जाता हैं। शादी के पहले जो पुरुष बात बात पर गुस्सा करने लगते थे या अपने रिश्तेदारों को कोई अहमियत नहीं थे वो पुरुष शादी के बाद बिल्कुल बदल जाते हैं और सभी लोगों को इज़्ज़त और सम्मान देते हैं।
तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा, एक शोध के अनुसार शादी के बाद पुरुषों के शरीर में सबसे बड़ा बदलाव यह होता हैं की पुरुष मानसिक रूप से स्वस्थ हो जाते हैं तथा उनके शरीर के सभी हार्मोन्स नियमित रूप से कार्य करने लगता हैं। जिसके कारण पुरुषों को तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा मिल जाता हैं। इतना हीं शादी के बाद पुरुषों में ऑक्सीटोसिन का निर्माण होना भी बढ़ जाता हैं। जिससे पुरुष खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करते हैं। और अगर पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहा तो ऐसे पुरुष एक हैप्पी वैवाहिक जीवन एन्जॉय करते हैं।
0 comments:
Post a Comment