जानें, पुरुष किस उम्र तक बन सकते हैं पिता

पुरुषों के शारीरिक संरचना को ले कर इस दुनिया में कई तरह के शोध और रिसर्च किये गए हैं ताकि ये पता लगाया जा सके की पुरुषों में प्रजनन करने की छमता किस उम्र तक होती हैं। इन्ही बातों को जानने के लिए कुछ दिन पहले बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पुरुषों के शारीरिक संरचना पर एक रिसर्च किया और ये पता लगाने की कोशिश की की पुरुष किस उम्र तक पिता बन सकते हैं। साथ हीं साथ शोधकर्ताओं ने ये भी जानने की कोशिश की की उम्र बढ़ने के साथ साथ पुरुषों के शरीर में क्या बदलाव आते हैं। आज इसी संदर्भ में बोस्टन यूनिवर्सिटी में हुए रिसर्च के द्वारा ये जानने की कोशिश करेंगे की पुरुष किस उम्र तक बन सकते हैं पिता।
रिसर्च, डेली मेल में प्रकाशित एक लेख के अनुसार बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पुरुषों के शारीरिक संरचना पर रिसर्च करने के बाद जो बात बताई वो बहुत हीं आश्चर्यजनक थी। शोधकर्ताओं के अनुसार पुरुष किसी भी उम्र में पिता बन सकते हैं। क्यों की बाल अवस्था से युवा अवस्था में आने के बाद जब पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण होना प्रारम्भ होता हैं तो उसका निर्माण कभी भी ख़त्म नहीं होता हैं। जिसके कारण पुरुषों के शरीर में शक्राणुओं का निर्माण उम्र भर होता रहता हैं। जिससे पुरुषों में प्रजनन करने की छमता कभी भी समाप्त नहीं होती हैं और पुरुष किसी भी उम्र में पिता बन सकते हैं। लेकिन शोधकर्ताओं ने ये भी बताया की उम्र बढ़ने के बाद पुरुषों के शक्राणुओं की छमता में गिरावट आती हैं जिससे हर पुरुष का शुक्राणु भूर्ण निर्माण करने के लिए उपयुक्त नहीं होता हैं।
इस रिसर्च को करने के बाद बोस्टन यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर मिनले स्टिफ का कहना हैं की हमारी टीम ने इन बातों को जानने के लिए 15 साल से ले कर 75 साल की उम्र तक के 530 पुरुषों को शामिल किया और उनके शरीर में होने वाले कई तरह के हार्मोनिक परिवर्तन पर रिसर्च किये। इसके बाद ये पता चला की पुरुष किसी भी उम्र में पिता बन सकते हैं। क्यों की उनकी संरचना और उनके शरीर में होने वाले हार्मोनिक परिवर्तन इस और इशारा करते हैं। लेकिन मिनले स्टिफ का ये भी कहना हैं की उम्र बढ़ाने के बाद टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स के निर्माण में कुछ गिरावट आती हैं। जिसके कारण पुरुषों में संबंध बनाने की इच्छा जागृत नहीं होती हैं। लेकिन उनके शरीर में शुक्राणु मौजूद होते हैं जो महिलाओं के गर्भाशय में जा कर भूर्ण का निर्माण कर सकते हैं। अगर कोई पुरुष अधिक उम्र में पिता बनना चाहते हैं तो मेडिकल साइंस के सहायता के द्वारा अपने शुक्राणु से पिता बन सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment