स्पेस में जाने का सपना जल्द होगा पूर्ण - इसरो

नई दिल्ली, भारतीय स्पेस एजेंसी इसरों दिन प्रतिदिन अपने टेक्नोलॉजी से पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहा हैं और दिन प्रतिदिन ऐसे ऐसे कारनामे कर रहा हैं जिसे देख दुनिया के बहुत से देश आश्चर्चकित हैं। इसरो के चेयर मैन सिवाम का कहना हैं की भारतीय स्पेस एजेंसी स्पेस में मानव भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इतना हीं नहीं सिवाम का ये भी कहना हैं की स्पेस में मानव भेजने से पहले इसरो का लछ्य अपने चंद्रयान 2 को सफल बनाना हैं। यह मिसन अगर सफल हो गया तो नासा के बाद इसरो दूसरा ऐसा स्पेस एजेंसी होगा जो चन्द्रमा पर इतना बड़ा मिसन को अंजाम दे पायेगा। 
  
चंद्रयान 2 का मिसन अक्टूबर में हीं लॉन्च होना था हैं लेकिन किसी वजह से इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया हैं। इसरों की और से जारी एक प्रेस में ये बताया गया की इसरों 2019 के जनवरी फरवरी महीने में चंद्रयान 2 लॉन्च करेगा। इसरों के वैज्ञानिकों का कहना हैं की इस बार का यह मिसन भी इसरों के लिए बहुत बड़ा मिसन हैं और इसरों के वैज्ञानिक इस मिसन में सफलता पाने में जरूर कामयाब होंगे। 

अगर स्पेस में जाने की बार की जाएँ तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये घोषणा किया था की भारत 2022 में स्पेस में मानव भेजने में कामयाब होगा। इस बात का जिक्र करते हुए इसरों के चेयर मैन सीवम का कहना हैं की इसरों स्पेस में मानव भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस पर काम भी चल रहा हैं। इतना हीं नहीं सिवान का कहना हैं की हम 2022 तक स्पेस में मानव भेजने में जरूर कामयाब होंगे। जिससे भारत का नाम उन देशों की श्रेणी में आ जायेगा जो स्पेस में मानव भेजने में कामयाब हो पाए हैं। 
इसरों के चेयर मैन का कहना हैं की हम स्पेस में चार लोगों को भेजेंगे जिसमे से एक महिला भी शामिल होगी। लेकिन अभी इसपर बिचार चल रहा हैं और बहुत जल्द स्पेस में जाने वाले लोगों की ट्रेनिंग भी स्टार्ट हो जाएगी। इसरों इस मिसन में किसी और देश की मदद लेने से इंकार कर रहा हैं। लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी तो इस मिसन के लिए किसी और देश की भी मदद ली जा सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment