50 प्रतिशत भारतीय कुंवारों को है प्यार की तलाश

नई दिल्ली: डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार बाजार सर्वेक्षण कंपनी इपसोस ने पूरी दुनिया में एक सर्वे किया ताकि लोगों के अंदर छुपी भावनाओं के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस सर्वे से जो बात निकल कर सामने आयी वो बहुत हीं हैरान करने वाली हैं। आज इसी सर्वे के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की कितने प्रतिशत भारतीय कुंवारों को अपने जीवन में प्यार की तलाश हैं और साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की ऐसा क्यों हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की 50 प्रतिशत भारतीय कुंवारों को है प्यार की तलाश।
सर्वे, बाजार सर्वेक्षण कंपनी इपसोस के पूरी दुनिया में प्यार को जानने के लिए एक सर्वे किया जिसमे 16 से 55 साल के उम्र के 31245 लोगों ने भाग लिया। जिसमे 12325 लोग भारत के हैं। इस सर्वे के अनुसार 50 प्रतिशत भारतीय कुंवारों ने कहा की वो अभी तक सिंगल हैं और उन्हें अपने जीवन में प्यार की तलाश हैं। इतना हीं नहीं इस सर्वे में शामिल होने वाले 41 प्रतिशत शादीशुदा लोगों ने भी माना की शादी होने के बाद भी उन्हें अपने जीवन में सच्चे प्रेम की तलाश हैं और वो अपने शादीशुदा जीवन से खुश नहीं हैं।
भारत के साथ साथ और देशों के लोगों का भी हाल कुछ ऐसा हीं हैं। इपसोस के सर्वे के अनुसार तुर्की में 80 फीसदी कुंवारों को प्यार की तलाश हैं तो वही मेक्सिको में 79 प्रतिशत लोगों को प्यार की तलाश हैं। इतना हीं नहीं इस पुरे सर्वे में शामिल 61 प्रतिशत लोगों का ये भी मानना हैं की पार्टनर के साथ इनके संबंध अच्छे नहीं हैं। जिसके कारण इन्हे जीवन प्यार की तलाश हैं।
बाजार सर्वेक्षण कंपनी इपसोस ने इस सर्वे को 23 अलग अलग देशों में किया। जिसमे 16 से 55 साल के उम्र के 31245 लोग भाग लिए। यह सर्वे इन लोगों के साक्षात्कार पर आधारित हैं जो इस सर्वे के भाग लिए थे। इपसोस के मैनेजर ने बताया की इस सर्वे में शामिल सभी लोगों से सवाल जवाब किये गए थे हैं। जिससे ये साबित हो पाया की भारत में 50 फीसदी कुंवारों को प्यार की तलाश हैं और वो प्यार के बिना खुद को अकेला और अधूरा मानते हैं।

0 comments:

Post a Comment