हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में ज्यादा तर पुरुष शादी करने के लिए या रिलेशनशिप में रहने के लिए खूबसूरत महिला को पसंद करते हैं। लेकिन डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेलेंसिया के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च के बाद एक रिपोर्ट जारी किया और उसने बताया की खूबसूरत होने के कुछ नुकसान भी होते हैं। जिससे हर महिला या पुरुष को इसके बारे में जान लेना चाहिए। आज इसी रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की खूबसूरत महिला होने का ये हो सकता है नुकसान।
रिसर्च, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेलेंसिया के शोधकर्ताओं ने बताया की जो महिलाएं बहुत ज्यादा सुंदर होती हैं उनके शरीर में अंडे की गुणवत्ता आम महिलाओं के मुकाबले ख़राब होती हैं। इन महिलाओं में एस्ट्रोजन का बढ़ता स्तर महिलाओं के अंडे की गुणवत्ता को नष्ट कर देता हैं और शारीरिक रूप से महिलाओं को कमजोर बना देता हैं। इतना हीं नहीं शोधकर्ताओं का ये भी कहना हैं की ये महिलाएं जल्दी प्रेगनेंट नहीं हो पाती हैं और इन्हे माँ बनने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
इस रिसर्च को करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेलेंसिया के शोधकर्ताओं ने 60 महिलाओं को शामिल किया। जिसमे से 30 महिलाएं आम महिला थी और 30 महिलाएं दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत थी। इन महिलाओं पर शोधकर्ताओं की एक टीम 45 दिनों तक एक अध्ययन किया। इस अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने महिलाओं के शरीर में पाए जाने अंडे की गुणवत्ता उनकी एकाग्रता और गतिशीलता का निरिछण किया।
इस रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया की वैसी महिलाएं जो बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं उनके शरीर में पाए जाने वाले अंडे की गुणवत्ता आम महिलाओं के मुकाबले 4.65 फीसदी कमजोर होता हैं जो खूबसूरत महिलाओं के लिए बहुत बड़ा नुकसान हैं। साथ हीं साथ खूबसूरत महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन्स का स्राव ज्यादा और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का स्राव कम होता हैं। किसके कारण इन्हे शरीर के हार्मोन्स स्थिर नहीं रहते हैं और ये महिलाएं आम महिलाओं के मुकाबले ज्यादा बीमार पड़ती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेलेंसिया के शोधकर्ताओं का कहना हैं की महिलाओं पर किया गया ये रिसर्च वर्ल्ड हेल्थ संगठन के नियमों पर आधारित हैं। ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके।
0 comments:
Post a Comment