जानें, क्या एक साथ दो लोगों से प्यार हो सकता है

इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हे एक से अधिक पार्टनर से प्रेम होता हैं। लेकिन लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता हैं। क्या ये संभव हैं की एक साथ एक इंसान दो लोगों से प्यार कर सकता हैं। आज इसी संदर्भ में मनोविज्ञान के अनुसार लोगों के फीलिंग्स के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की इसके बारे में मनोवैज्ञानिक का क्या कहना हैं। क्या मनुष्य एक साथ दो लोगों से सच्चा प्रेम कर सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की क्या एक साथ दो लोगों से प्यार हो सकता है।
मनोवैज्ञानिक की राय, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार हावर्ड यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक एडम हार्पर का कहना हैं की किसी भी महिला या पुरुष को एक साथ दो लोगों से प्यार हो सकता हैं। क्यों की प्यार दो लोगों के बीच उत्पान होने वाले फीलिंग्स पर निर्भर करता हैं। यह एक प्रकार का बायोलॉजिकल एक्सपीरियंस हैं। जिस पर इंसान का कोई कंट्रोल नहीं होता हैं और एक साथ दिमाग को दो लोग अच्छे लगने हैं।
लेकिन एडम हार्पर का ये भी कहना हैं की अच्छे लगने का मतलब आप प्रेम संबंध के तौर पर नहीं देख सकते हैं। कभी कभी पहले प्यार में इमोशन और भावनात्मक लगाव की कमी होने के कारण लोगों को कोई और पसंद आने लगता हैं। यह पसंद धीरे धीरे प्यार में बदल जाता हैं। इतना हीं नहीं मनोविज्ञान की राय में वैसे महिला और पुरुष जिनके पहले प्यार में इमोशन नहीं होता हैं वो महिला या पुरुष एक साथ दो लोगों को प्यार करने लगते हैं। ये प्यार एक प्रकार का शारीरिक आकर्षण भी हो सकता हैं।
अमेरिकन हेल्थ ऑफ़ मेडिसीन के डॉक्टर हेनरी कहती हैं की किसी भी इंसान को प्यार होना उसके दिमाग में उत्पन होने वाले ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स पर निर्भर करता हैं और इस हार्मोन्स पर इंसान का कोई कंट्रोल नहीं होता हैं तथा इस हार्मोन्स का स्राव एक समय में एक हीं इंसान के लिए होता हैं। इसलिए अगर कोई इंसान एक साथ दो लोगों से प्यार करता हैं तो ये सच्चा प्रेम नहीं बल्कि शारीरिक आकर्षण होता हैं और शारीरिक जरूरत पूर्ण होने के बाद ये प्यार धीरे धीरे समाप्त हो जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment