हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इंसान के शरीर से निकलने वाला यूरिन शरीर के अंदर छुपी हुयी बीमारियों के बारे सही जानकारी देता हैं। आप अपने यूरिन के रंग और झाग से ये पता लगा सकते हैं की आपके शरीर के अंदर कौन सा बीमारी जन्म ले रहा हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की अगर किसी इंसान को यूरिन के दौरान झाग बनता हैं तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। क्यों की यूरिन में झाग बनना बीमारियों का संकेत होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की यूरिन में बनता हैं झाग तो हो सकती है ये बीमारी।
1 .मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार इंसान के यूरिन में जब प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती हैं तो यूरिन में झाग बनने लगता हैं जो इंसान के लिए खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की जब शरीर के अंदर इंसान का किडनी प्रोटीन को फिल्टर नहीं कर पाता हैं तो वो प्रोटीन शरीर से बाहर आ जाता हैं। इस समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। क्यों की इस समस्या के कारण किडनी संबंधित बीमारियां हो सकती हैं और सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं।
2 .अगर किसी महिला के यूरिन में झाग बनता हैं तो ये प्रेग्नेंसी के लक्षण हो सकते हैं। क्यों की प्रेग्नेंसी के दौरान किडनी को आवश्यकता से अधिक काम करना पड़ता हैं। जिसके कारण वो सही तरीकों से प्रोटीन को फिल्टर नहीं कर पाता हैं यह प्रोटीन लिक आउट हो जाता हैं जिससे यूरिन में झाग बनने लगते हैं। महिलाओं को इसमें चिंता की कोई बात नहीं होती हैं। लेकिन किडनी पर पड़ने वाला ये ज़ोर कभी कभी खतरनाक भी साबित होता हैं। इसलिए महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
3 .मेडिकल साइंस के अनुसार अगर यूरिन में झाग बनता हैं तो आप तनाव और डिप्रेशन संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। क्यों की हमारे शरीर में एल्ब्यूमिक नामक प्रोटीन होता हैं जो दिमाग में तनाव के कारण शरीर से बाहर आ जाता हैं और यही यूरिन के दौरान झाग बनता हैं। यह बीमारी नॉर्मल नहीं होती हैं। इसे नॉर्मल समझ कर नजरअंदाज ना करें। क्यों की इस बीमारी के कारण धीरे धीरे इंसान की मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं।
0 comments:
Post a Comment