राशिफल में शामिल सभी राशियों को अलग अलग तत्वों से बनाया गया हैं और उस तत्वों के आधार पर हीं उस राशि के लोगों का नेचर स्वभाव और व्यक्तित्व निर्भर करता हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के बारे में जो राशियाँ जल तत्व से बनी होती हैं तथा जल तत्व से बनने के कारण इस राशि के लोग शीतल और सभ्य किस्म के इंसान होते हैं। लेकिन इनमें ऊर्जा की हमेशा ज्यादा कमी रहती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की जल तत्व से बनी होती हैं ये 3 राशियाँ।
कर्क राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि पहली ऐसी राशि हैं जो जल तत्व से बनी होती हैं। तथा इसका स्वामी चन्द्रमा होता हैं जो खुद एक जल्कारक ग्रह हैं। इसी कारण कर्क राशि के लोग अपने जीवन में एक सभ्य इंसान होते हैं तथा सबसे साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करते हैं। इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमज़ोरी यह हैं की इनके अंदर ऊर्जा की कमी होती हैं तथा इनकी शारीरिक संरचना भी कमजोर होती हैं। कर्क राशि वाले लोगों को पानी में चंदन डाल कर सूर्य देव को जल अर्पित करनी चाहियें।
वृश्चिक राशि, राशिफल में शामिल वृश्चिक राशि दूसरी ऐसी राशि हैं जो जल तत्व से बनी होती हैं। जिसके कारण इस राशि के लोग स्वभाव से शांत और भावुक होते हैं। ये लोग छोटी छोटी बातों पर भावुक हो जाते हैं। लेकिन अपनी ये फीलिंग कभी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। साथ हीं साथ वृश्चिक राशि वाले लोगों का शारीरिक संरचना मजबूत तो होता हैं लेकिन जल तत्व के कारण इनमें ऊर्जा की कमी होती हैं ये लोग आलसी किस्म के होते हैं। इन्हे रात के समय पानी में चंदन डाल का चंद्र देव को अर्पित करनी चाहियें। ये इनके लिए लाभदायक होता हैं।
मीन राशि, सभी राशियों में मीन राशि को सबसे शांत राशि माना जाता हैं क्यों की ये जल तत्व से बनी राशि होती हैं। ये लोग अपने जीवन में कभी किसी के साथ कोई बुरा सलूक नहीं करते हैं तथा प्रेम करना इनकी खून में शामिल होता हैं। इस राशि के लोगों के जीवन पर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक होता हैं। जिससे ये लोग अपने जीवन में सभ्य और संस्कारी होते हैं तथा इनका शांत स्वभाव ही इनकी पहचान होता हैं। अगर आप मीन राशि के जातक हैं तो आपके लिए सबसे लकी चीज मछली हैं। आप उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें। इससे आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आप अपने हर कार्य में सफल होंगे।
0 comments:
Post a Comment